9 सप्ताह में भ्रूण कितना बड़ा होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 13:45

अब तक आपका शिशु विकास के एम्ब्रेयोनिक चरण में था, जिसमें कोशिकाएं शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र, उसके शरीर के हिस्से और सभी मुख्य अंगों के रूप में विकसित होती हैं। इस सप्ताह आपका शिशु विकास के भ्रूणीय चरण (फीटल स्टेज) में प्रवेश करेगा, जो कि उसके जन्म तक जारी रहेगा। अब से लेकर जन्म तक वह गर्भ में तब तक बढ़ेगा और विकसित होगा, जब तक वह गर्भ से बाहर जीने के लिए तैयार नही होता।

शिशु की भ्रूणीय पूंछ चले जाने से अब वह और ज्यादा मनुष्य जैसा दिखने लगा है। इस सप्ताह के अंत तक वह करीब 2.3 सेंमी. (0.9 इंच) लंबा हो गया होगा और उसका वजन लगभग दो ग्राम होगा, लगभग एक अंगूर के समान। आपके शिशु की छोटी-छोटी कर्णपाली (ईयरलोब) अब अधिक स्पष्ट दिखने लगी हैं। उसके केशकूप (हेयर फॉलिकल) भी अब बनने लगे हैं। उसके मुंह में, जीभ पर अब पहली छोटी स्वाद कलिका उभरना शुरु हो गई है। उसके मसूड़ों पर बल्ब के आकार के अंकुर जल्द ही उसके दूध के दांत बनेंगे।

शिशु के गुप्तांग अब बनना शुरु हो गए हैं। उसके टखने और कलाइयां अब अधिक विकसित हैं, उसके हाथों और पैरों की उंगलियां अब स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। उसकी बाजुएं अब कोहनी से मुड़ सकती हैं।

इस चरण से पहले तक प्रोजेस्टीरोन हॉर्मोन के उत्पादन का प्रभार आपके अंडाशयों पर ही था। प्रोजेस्टीरोन वह हॉर्मोन है, जो कि आपके गर्भ में बढ़ते शिशु के लिए जरुरी है। हालांकि, आपकी अपरा अब इतनी विकसित हो गई है कि अब वह अपने आप हार्मोनों का उत्पादन शुरु कर सकती है। वह आपके रक्त से आॅक्सीजन और पोषक तत्वों के अवशोषण और उन्हें शिशु तक पहुंचाने के लिए भी काफी मेहनत कर रही है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info